फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: मुलाकात अगर मौत है तो मिलवाओ हमसे... गाने पर महिला सिपाही का वीडियो वायरल, जांच के निर्देश

Sat, 10 Sep 2022 12:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

एक महिला सिपाही वर्दी की मर्यादा भूल गई और एक गाने पर रील बनाया। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं और कहा कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य, जांच की जा रही है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में तैनात महिला सिपाही को सोशल मीडिया का जुनून कुछ इस कदर चढ़ा कि वह वर्दी की मर्यादा भूल गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो अफसरों के होश उड़ गए। एसपी ने तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन


चर्चा है कि जल्द ही एसपी महिला सिपाही पर कार्रवाई कर सकते हैं। जिले में शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि महिला सिपाही का नाम संगीता है। वह डायल 112 में तैनात है।

महिला सिपाही ने 'मुलाकात अगर मौत है तो मिलवाओ हमसे' गाने पर डायलॉग का एक रील बनाया है, जो अब बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच की जा रही हैं। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें