अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव बारी पुर मजरे का ताला में आरती पत्नी फूलचंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम वह भोजन करने के बाद अपने पति के साथ कमरे में सो रही थीं।
रविवार सुबह जब परिजन सो कर उठे तो चारपाई पर आरती मृत पड़ी थी और पति फूलचंद लापता है।
मामले में मृतका के ससुर राम सुमेर यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।