फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महिला को होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी

Mon, 19 Sep 2022 06:58 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में हुसड़िया चौराहे से महिला को अगवा कर होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर रोड पर रहने वाली एक महिला को स्कार्पियो सवार दबंग ने हुसड़िया चौराहा से अगवा कर लिया। वकील से मुलाकात के बहाने एक होटल में ले जाकर बंधक बनाया और असलहा दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर रोड पर रहने वाली महिला के मुताबिक पति से उसका पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस सिलसिले में वह 14 सितंबर को कोर्ट गई थी। कोर्ट में ही उसकी मुलाकात बिजनौर निवासी संदीप यादव नामक युवक से हुई। युवक ने दावा किया कि उसकी एक अच्छे वकील से मुलाकात कराएगा जो उसका केस कम पैसे में लड़ेगा। आरोपी संदीप ने अपना नंबर भी पीड़िता को दिया। साथ ही कहा कि इस नंबर पर संपर्क करते रहना। एक दिन बाद पीड़िता ने संदीप को कॉल किया वकील के संबंध में बातचीत भी की तो आरोपी ने कहा कि जब वकील साहब से बात हो जाएगी तो उससे मुलाकात करवाएगा। इसके लिए वह खुद कॉल करेगा।

हुसड़िया पर बुलाया वकील से मिलाने के नाम पर होटल में बनाया बंधक
पीड़िता का आरोप है कि संदीप ने शनिवार शाम को उसे कॉल किया और कहा कि रविवार सुबह वकील साहब से मुलाकात हो जाएगी इसके लिए पीड़िता को हुसड़िया चौराहे पर आना होगा। रविवार सुबह संदीप उसे लगातार कॉल करने लगा। 9:00 बजे वह हुसड़िया चौराहे पर पहुंची। वहां पर संदीप अपनी स्कॉर्पियो में मिला। वकील के संबंध में कहा कि वह एक मीटिंग में है वहीं पर मुलाकात हो जाएगी। इसके बाद आरोपी अपनी स्कॉर्पियो से उसे लेकर विभूतिखंड इलाके के एक होटल में ले गया। रिसेप्शन पर एंट्री कराने के बाद एक कमरे में लेकर गया। दोनों दरवाजा खोल कर अंदर गए तो कोई नहीं था। इसी बीच संदीप ने पीछे से दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन


असलहा दिखा कर दी धमकी, किया दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक संदीप ने उससे जबरदस्ती करनी शुरू की तो उसने विरोध किया। इस पर नाराज संदीप ने अपना लाइसेंसी असलहा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी फिर दुष्कर्म किया। कमरे से निकलते समय उसने चुप रहने की धमकी दी। फिर अपने स्कॉर्पियो से पत्रकारपुरम चौराहे के पास उसे छोड़कर चला गया। जाने से पहले धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा । प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड डॉ आशीष मिश्रा के मुताबिक देर रात को पीड़िता ने तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें