फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की आंख में मिर्च झोंक भाभी का कर दिया रेप!

Wed, 26 Nov 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पयागपुर (बहराइच)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपने दो देवरों पर उसे अगवा कर दिल्ली में बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जुलाई में उसके पति की आंख में मिर्च झोंककर देवर उसे अगवा कर ले गए थे।
विज्ञापन


अक्तूबर में किसी तरह महिला भागकर घर पहुंची और पुलिस को व्यथा सुनाई लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली।

न्यायालय के आदेश पर पयागपुर पुलिस ने अगवा कर रेप करने का केस दर्ज कर महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 38 वर्षीय महिला का कहना है कि उसके देवर नथऊ और नान्हूं परिवार से रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश के चलते जुलाई के अंतिम सप्ताह में दोनों ने पति की पिटाई कर उनकी आंख में मिर्च झोंक दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह बंधक बनाकर रखा

इसके बाद दोनों महिला को अगवा कर दिल्ली ले गए। वहां अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा। महिला ने दोनों देवरों पर रेप का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह किसी तरह अक्तूबर में देवरों के चंगुल से भागने में सफल हो गई।

घर पहुंचने के बाद पयागपुर थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर महिला ने न्यायालय की शरण ली।

न्यायालय ने 12 नवंबर को केस दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अपहरण और रेप का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें