बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के नारायणपुर जुड़वनियां गांव में एक महिला ने अजीबोगरीब दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, करीब नौ घंटे बाद रविवार को बच्चे की मौत हो गई।
जन्म के बाद से ही बच्चा सभी के लिए कौतूहल का विषय बन गया। बच्चे के चार पैर, चार हाथ, दो शरीर व दो सिर थे। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के बच्चे असामान्य विकास की वजह से गर्भ में पल रहे होते हैं। मेडिकल साइंस में यह एक सामान्य घटना है।
बता दें कि नारायणपुर जुड़वनिया गांव की संगीता यादव यहां के एक निजी अस्तपाल में भर्ती थीं। शनिवार शाम उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों में बच्चे के जन्म की खुशी थी पर बच्चे को देखने के बाद वो भी आश्चर्यचकित रह गए।
डॉक्टरों ने बच्चे को अपनी निगरानी में रखा लेकिन रविवार सुबह उसका निधन हो गया। हालांकि, महिला पूरी तरह सुरक्षित है और खतरे से बाहर है। डॉक्टरों का कहना है कि इस प्रकार की घटना मेडिकल साइंस के लिए कोई नई बात नहीं है।
बच्चे के चार पैर, चार हाथ, दो शरीर व दो सिर होने पर डॉक्टरों ने कहा कि यह असामान्य विकास के कारण होता है। इस तरह के बच्चों का सर्वाइव करना बेहद मुश्किल होता है।