फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में दवा लेने आई महिला को घर में बंद कर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2017 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फैजाबाद थाना कैंट अंतर्गत आरटीओ ऑफिस के पास स्थित एक मकान में 45 वर्ष की महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। महिला किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर थाना कैंट पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन आरोपी युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी गद्दोपुर गांव के रहने वाले हैं। पीड़ित महिला के अनुसार वह अंबेडकरनगर की रहने वाली है मंगलवार की शाम ट्रेन से फैजाबाद दवा लेने आई थी।

फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर उसे कोमल और कालिदास निवासी गद्दोपुर मिले और दवा दिलाने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। पीड़िता के अनुसार दोनों युवक उसे आरटीओ ऑफिस के पास स्थित एक मकान में ले गए जहां चंदन निवासी गद्दोपुर पहले से मौजूद था।
विज्ञापन


रात लगभग साढ़े दस बजे तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर महिला कैंट थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष कैंट राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें