फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मीटर जांचने पहुंचे इंजीनियरों को बनाया बंधक

Sat, 26 Sep 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर के विनीतखंड इलाके में शनिवार को बिजली मीटर जांचने पहुंची टीम में शामिल अधीक्षण अभियंता सीपी यादव और अवर अभियंता अनुप्रिया सिंह को महिला अंजू जैन ने घर में बंद कर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जब ताला तोड़ने की कोशिश शुरू की तब महिला ने दोनों को रिहा किया। करीब सवा घंटे तक दोनों बंधक बने रहे। वहीं बंधक बने इंजीनियर मुख्य अभियंता से मदद मांगते रहे लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

गोमतीनगर के विनीतखंड में 6/213 मकान अंजू जैन का है। एसडीओ दीपक मिश्रा के मुताबिक अंजू के घर में पांच किलोवाट का  कनेक्शन है।

वह बीते एक साल से एजेंसी कर्मचारी को मीटर दिखाने से इन्कार कर रही थीं। इस शिकायत पर शुक्रवार दोपहर में घर की बिजली काट दी गई थी। लेकिन मानवीय आधार पर शाम को जोड़ दी गई।
विज्ञापन


शनिवार को सर्किल अफसर एसई सीपी यादव के नेतृत्व में लेसा टीम विजिलेंस को लेकर मीटर की जांच करके रीडिंग दर्ज करने पहुंची। सीपी यादव एवं विजिलेंस के दरोगा जटाशंकर सिपाही संग करीब 40 मिनट तक प्रयास करते रहे पर अंजू जैन ने दरवाजा नहीं खोला।

काफी कोशिश के बाद अंजू ने दरवाजा खोला और सिर्फ दो लोगों को मीटर जांचने के लिए घर के अंदर आने की शर्त रखी। इसपर सीपी यादव एवं अनुप्रिया सिंह घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें