फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी सफारी, बमुश्किल बचे सवार

Mon, 21 Jul 2014 03:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चारबाग में रेलवे स्टेशन के सामने रविवार दोपहर सड़क पर दौड़ रही सफारी में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


चालक ने आननफानन में गाड़ी रोकी और उसमें सवार सभी लोगों ने किसी तरह उतर कर जान बचाई। इस बीच गाड़ी आग का गोला बन चुकी थी।

सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंचे दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। बेहद व्यस्त सड़क पर हुई घटना के चलते देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

लपटों पर काबू पाने के बाद यातायात सामान्य करने में ट्रैफिक पुलिस को एक घंटे से अधिक समय लग गया।

कई प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शहर में जुटे थे।

दोपहर के समय परीक्षा के बाद वापसी के दौरान चारबाग में जबरदस्त भीड़ थी। इसी दौरान उन्नाव के मौरावां निवासी राजकिशोर परिवार के साथ शहर घूमकर सफारी से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के सामने लोको चौकी के पास उनकी गाड़ी से धुआं निकलने लगा। चालक ने ब्रेक लगाया।

गाड़ी रुकते ही उसमें सवार सभी लोग उतरे ही थे कि लपटें भड़क उठीं। देखते ही देखते गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो चुकी थी।

आसपास मौजूद लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इस बीच लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया मगर आग बेकाबू हो गई।

बेहद व्यस्त सड़क पर बीचोंबीच गाड़ी में लगी आग के चलते यातायात ठप हो गया। चौकी इंचार्ज ने फायर कंट्रोल रूम सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते को आग पर काबू पाने में आधा घंटा लग गया।

घटना के चलते पूरा परिवार दहशत में आ गया और महिलाएं और युवतियां फफक पड़ीं। उधर,गाड़ी को जलता देख राहगीर मोबाइल निकाल कर फोटो खींचने में जुट गए।

लपटों पर काबू पाने के यातायात सामान्य करने में ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके चलते राहगीरों को भी खासी दिक्कत हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें