फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: स्कूटी सवार महिला अधिवक्ता को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत

Wed, 27 Mar 2024 04:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के गौरीगंज इलाके में हुए एक हादसे में एक ट्रक ने महिला अधिवक्ता को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक अधिवक्ता दीक्षा तिवारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के गौरीगंज प्रतापगढ़ मार्ग स्थित ताला तिराहे के समीप बुधवार को स्कूटी सवार महिला अधिवक्ता को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक महिला अधिवक्ता को रौंदते हुए आगे निकल गया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला अधिवक्ता को संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में महिला अधिवक्ता की मौत हो गई।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कालू का पुरवा मजरे सोमपुर मनकंठ निवासी अधिवक्ता दीक्षा तिवारी (28) पत्नी संदीप तिवारी गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट में प्रैक्टिस करती थी। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे वह स्कूटी से ननद आरती तिवारी के साथ घर से निकली थी। गौरीगंज प्रतापगढ़ मार्ग स्थित ताला तिराहे से वह अमेठी के लिए जैसे ही आगे बढ़ी, गौरीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने अधिवक्ता की स्कूटी में टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें - बाहुबली अब नहीं बली... इस चुनाव में नहीं दिख रहा बाहुबलियों का जोर; सभी प्रमुख दलों ने किया किनारा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरक्षित सीटें... सुरक्षित सत्ता; पिछले चार चुनावों में दो बार भाजपा ने जीतीं सबसे ज्यादा सुरक्षित सीटें
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद दीक्षा सड़क पर गिर गई और अनियंत्रित ट्रक दीक्षा को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। वहीं आरती को मामूली चोटें आई। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता दीक्षा को एंबुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। रास्ते में ले जाते समय दीक्षा की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय अधिवक्ता हेलमेट लगाए थीं। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पंचायत नामा के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें