श्रमजीवी एक्सप्रेस में एक यात्री में कोरोना की आशंका पर यात्रियों के हंगामे के बाद चारबाग स्टेशन पर रुकी ट्रेन और खड़े यात्री
- फोटो : अमर उजाला
चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक यात्री के कोरोना संक्रमित होने की आशंका में बोगी के अन्य यात्रियों ने बवाल कर दिया। इलाज नहीं मिला तो चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी गई। आनन फानन स्टेशन प्रशासन ने यात्री को केजीएमयू भेज दिया, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
वहीं बोगी के अन्य यात्रियों का भी ब्योरा नोट किया गया। अगर मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो बोगी के अन्य यात्रियों की पहचान हो जाएगी। रविवार को दिल्ली से लखनऊ की ओर आ रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 23 वर्षीय एक व्यक्ति यात्रा कर रहे थे। उन्हें आरा जाना था।
सहयात्रियों के मुताबिक, बीच रास्ते उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने शाहजहांपुर में रेलवे कंट्रोल रूम से इलाज के लिए भी मदद मांगी, लेकिन चारबाग स्टेशन पहुंचने के बाद भी मदद नहीं मिल सकी। ट्रेन चारबाग से रात 9.30 बजे जैसे ही रवाना नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। पैसेंजरों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर बुलाने की मांग की।