लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने लड़के के वेश में दुकानों में चोरी करने वाली गिट्टा गिरोह की सरगना व उसके एक साथी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल बाइक, 16 हजार रुपये और एक आरओ बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पारा के सदरौना कांशीराम कॉलोनी निवासी नीलोफर व उसके साथी कांशीराम कॉलोनी के ही अरमान है। अरमान मूलरूप से बहराइच के चांदपुर का रहने वाला है। नीलोफर गिट्टा गिरोह की सरगना है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले मड़ियांव में दो और दुबग्गा में एक शराब की एक दुकान का शटर ताड़कर चोरी की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि नीलोफर पर कृष्णानगर, तालकटोरा व बाजारखाला समेत अन्य थानों में पहले से ही चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं।