फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बड़े धमाके करने आया हिजबुल आतंकी गिरफ्तार, सेना कैंप हमले में था शामिल

Mon, 15 May 2017 07:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आतंकी नसीर अहमद उर्फ सादिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत में आतंक फैलाने के खतरनाक मंसूबे लेकर घुस रहे आतंकवादी को सशस्‍त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी नसीर अहमद उर्फ सादिक (34) भारत में बड़े धमाके करने के इरादे से घुसपैठ की कोशिश में था।

वह पाकिस्तान से पूरी तरह ट्रेंड होकर पहले शारजाह पहुंचा, फिर काठमांडू आया और उसके बाद नेपाल की सीमा से पैदल पगडंडी के सहारे भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसएसबी लखनऊ फ्रंटियर के डीआईजी डीएस चौहान ने बताया कि नसीर सितंबर 2003 में कश्मीर में एलओसी पार कर पाकिस्तान गया था। एसएसबी का दावा है कि वह सीमा पर होने वाली गतिविधियों सहित स्थानीय नागरिकों पर हमले और सेना की एसटीएफ यूनिट के कैंप पर भी हमले कर चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें