फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिता के डांटने पर घर से भागा किशोर पुलिस के समझाने पर लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। पिता के डांटने से नाराज होकर घर से निकला दस वर्षीय कक्षा चार का छात्र बुधवार को टेढ़ी पुलिया चौराहे पर भटकता मिला। ट्रैफिक पुलिस की समझदारी से उसे सुरक्षित मां के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

टीएसआई उमेश चंद्र ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे टेढ़ी पुलिया चौराहे पर ड्यूटी के दौरान उन्हें एक किशोर अकेले टहलता दिखाई दिया। पूछताछ की तो उसने बताया कि वह आईआईएम रोड स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी के पास रहता है और मां के साथ देवरिया जा रहा था। उसने कहा कि भिटौली तिराहे के पास वह मां से बिछड़ गया और भटकते हुए यहां पहुंच गया। किशोर ने घर के सदस्यों का मोबाइल नंबर बताने से इन्कार कर दिया। टीएसआई के प्यार से समझाने पर उसने मां का मोबाइल नंबर बताया। पुलिस की सूचना पर टेढ़ी पुलिया चौकी पहुंची किशोर की मां ने बताया कि मंगलवार को उनके पति ने बेटे को डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गया था। बेटे को सकुशल पाकर उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें