लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को दो लाख की आबादी को अलग-अलग समय में बिजली संकट झेलना होगा। इनमें गोमतीनगर के विशाल खंड एक से पांच, विपुल खंड एक से छह, सीएमएस स्कूल, सिटी मॉल मेट्रो, सीएसआई टॉवर, विश्वास खंड, नेहरू एन्क्लेव, जुगौली इलाके शामिल हैं। जीपीआरए उपकेंद्र के आदिल नगर, जानकीपुरम गार्डन, सेक्टर-जे, मिश्रपुर, रसूलपुर, गुडंबा, फूलबाग, नहर रोड, तिवारी चौराहा, गायत्रीपुरम, सहारा गेट नंबर-2, ज्ञान डेयरी के पीछे, निराला नगर उपकेंद्र के लाल कॉलोनी, डालीगंज क्राॅसिंग, सीएसआईआर कॉलोनी, विवेकानंदपुरी, रामकृष्ण मार्ग, महानगर रेलवे क्राॅसिंग, फैजाबाद रोड, विवेकानंद हॉस्पिटल के सामने व आईटी चौराहा इलाके में दो से चार घंटे बिजली कटेगी। न्यू कैम्पस उपकेंद्र के सभी इलाके, कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर ए, बी, ई, एलडीए मार्केट, चंद्रलोक कॉलोनी के आसपास की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।