फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: मुर्गी फार्म में रस्सी के फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, पास में थी सीढ़ी, हत्या की आशंका

Sat, 09 Dec 2023 02:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बने मुर्गी फार्म में एक 14 वर्षीय किशोर का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम ऐनी हतिन्सी में नहर के किनारे बने एक मुर्गी फार्म में शहजादे (14) पुत्र जुबेर उर्फ सुंदर का शव रस्सी के फंदे में लटकता मिला। बताया जा रहा है कि किशोर शुक्रवार की शाम से घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह उसका शव नहर के किनारे बने मुर्गी फार्म के अंदर बडेर में रस्सी से लटकता मिला। इस घटना की जब जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मुर्गी फार्म पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। जब परिजनों को घटना के बारे में जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजन जब मुर्गी फार्म में पहुंचे तो अपने बेटे की लटकती लाश देखकर बदहवास हो गए। पिता जुबेर ने पुत्र की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी हरीश सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जहां फांसी पर किशोर लटका मिला है वहीं एक सीढी भी खड़ी मिली है। उन्होने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें