मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के हृदय रोग संस्थान में आग लगने की दुर्घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन से सभी घायलों को समुचित इलाज कराने तथा इस संबंध में तथ्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। जिसमें डी. जी. फायर सर्विस, आयुक्त कानपुर मंडल और प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य शामिल हैं। समिति के सदस्य तत्काल मौके पर जाकर संपूर्ण तथ्यों की जांच करेंगे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जैसे पूर्व में सभी अस्पतालों में अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए थे एक बार फिर से सभी अस्पतालों की जांच करा ली जाए ताकि इस तरह की दुर्घटना कहीं अन्य अस्पताल में न हो।