लखनऊ। डफरिन महिला चिकित्सालय में मंगलवार को नाईजीरिया से आई टीम ने स्वास्थ्य सेवाएं परखीं। टीम ने अस्पताल में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनने की प्रक्रिया समझी। इसके बाद गर्भवती व बच्चों को दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि करीब दो बजे नाइजीरिया से नौ सदस्यीय टीम ने अस्पताल पहुंची थी।
अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान ने टीम को अस्पताल की सभी यूनिट का निरीक्षण कराया। टीम सबसे पहले जन्म-मृत्यु प्रमाण बनने वाले पोर्टल के बारे में जानकारी हासिल किया। इसके बाद टीम ने लेबर रूम, एसएनसीयू यूनिट में गई। वहां पर टीम ने सीपैप मशीन समेत अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। स्किल लैब, वैक्सीनेशन सेंटर, कंगारू मदर केयर यूनिट को देखा। प्रमुख अधीक्षक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि टीम करीब दो घंटे तक अस्पताल में रही। वह यहां दी जाने वाली सुविधाओं को अपने देश में लागू कराएगी।