फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आतिशबाजी में घायल युवक ने बताया उस पर गोली चली

Wed, 26 Nov 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद क्षेत्र के रामनगर गांव में मुंडन समारोह में आतिशबाजी के दौरान अचानक गोला फट जाने से माल के घुंघचेला निवासी नरेश (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। देर रात नरेश ने डायल 112 पर साथी प्रभु पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए सूचना दी। गलत सूचना क्यों दी पुलिस इस बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 24 नवंबर को दोपहर में रामनगर गांव निवासी बादल की बेटी का मुंडन समारोह था, जिसमें घुंचेला निवासी रिश्तेदार नरेश व प्रभु शामिल हुए थे। ग्रामीणों के मुताबिक नरेश गोला दगा रहे थे। इस दौरान अचानक गोला फट गया, जिससे नरेश के सीने में घाव हो गया।
माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर नरेश को सीएचसी माल में भर्ती कराया था। वहां से प्राथमिक उपचार करके उसे छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि छानबीन में सामने आया है कि खुशी के माहौल में गोले दागे जा रहे थे, तभी नरेश हादसे का शिकार हो गए। पुलिस को गुमराह कर गोली मारने की सूचना क्यों दी, इसकी जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अंदेशा है कि नरेश ने विरोधी को फंसाने के लिए ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें