फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक हालत में ड्राइवर के साथ थी शिक्षिका, मासूम ने शिकायत की तो कर दी हत्या

Sun, 22 Oct 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फैजाबाद में एक शिक्षिका ने प्रेमी के साथ मिलकर कक्षा चार की मासूम छात्रा की हत्या कर दी। दोनों को पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से लौटते समय रविवार को रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया। निशानदेही पर छात्रा का शव 10 दिन बाद कुमारगंज के बवां गांव के जंगल से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बताया कि शिक्षिका का स्कूल के वाहन चालक से अवैध संबंध था। मासूम ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने इसकी शिकायत घर वालों से की थी। शिक्षिका छात्रा की रिश्ते में बुआ लगती थी।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानी असकरनपुर निवासी राम संवारे यादव की नातिन खुशी यादव (10) एमडीआईएयू विद्यालय कोछा बाजार में कक्षा चार की छात्रा थी। 12 अक्तूबर को स्कूली वाहन से स्कूल गई। इसके बाद लापता हो गई थी। स्कूल से उसका बस्ता बरामद हुआ।
विज्ञापन


मासूम ने शिक्षिका विमलेश को चालक अनीस के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसकी सूचना घर वालों को दी थी। इस पर घर वालों ने शिक्षिका को डाटा था। इसके बाद से मासूम लापता थी। शिक्षिका व चालक भी नदारद हो गए।

फोन सर्विलांस पर डालने से मिले सुराग

पकड़ा गया आरोपी व विलाप करते परिवारीजन। - फोटो : amar ujala
घर वालों ने शिक्षिका विमलेश निवासी असकरनपुर, चालक मोहम्मद अनीस निवासी मुमारिच नगर कोतवाली बीकापुर और एक अज्ञात व्यक्ति पर छात्रा को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बीकापुर कोतवाली, कुमारगंज, खंडासा थाने की पुलिस सहित क्राइम ब्रांच की टीम छात्रा को तलाशने में लगाई गई।

एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों का फोन सर्विलांस पर लगाया गया था। इसके आधार पर मिली जानकारी पर दोनों प्रेमी-प्रेमिका विमलेश व अनीश को गुरुग्राम से लौटते समय फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। निशानदेही पर बालिका का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रेमी बोला-शिक्षिका की जिद पर किया कत्ल

मृतक बच्ची व लाश की तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
आरोपियों ने बताया कि 12 अक्टूबर को दोनों ने एक प्राइवेट वाहन बुक कराकर बालिका को बहलाफुसला कर गांव बवां के जंगल ले गए। वहां से वाहन को वापस भेज दिया। इसके बाद उन्होंने जंगल में खुशी का गला दबाकर हत्या कर दी। शव को जमीन में गाड़ दिया।

इसके बाद दोनों दिल्ली भाग गए। एसपी ग्रामीण के अनुसार अनीश ने बताया वह खुशी की हत्या नहीं करना चाहता था लेकिन विमलेश की जिद पर हत्या करनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें