तेलीबाग क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम में बुधवार को शिक्षिका ने आठ साल के मासूम की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बुरी तरह पीटने के बाद बच्चा दर्द से कराहता रहा, लेकिन शिक्षिका को तरस नहीं आया।
पूरे तीन घंटे बच्चे को स्कूल में ही रोककर रखा गया। घर पहुंचकर अभिभावकों ने जब बच्चे का हाल देखा तो पीजीआई थाने पहुंच गए। शुरुआती ना-नुकुर के बाद आखिरकार पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
घटना बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब की है। लंच के दौरान कक्षा चार के छात्र आकाश मौर्य की कक्षा के दूसरे बच्चों से लड़ाई होने लगी। आपस मे झगड़ रहे बच्चों को शांत कराने के लिए शिक्षिका माधुरी सिंह दौड़ी। इस पर बच्चे इधर उधर भाग लिए।
आकाश वहीं खड़ा रहा और उसने बताया की कुछ बच्चे उससे झगड़ रहे थे। शिक्षिका ने आकाश की बात सुने बगैर डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी।