फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में चलेगा 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों और समूहों पर रहेगा विशेष ध्यान

Fri, 06 Dec 2024 12:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 15 जिलों में सघन टीबी अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इसमें उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 15 जिलों में सात दिसंबर से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान शुरू होगा। यह 24 मार्च 2025 तक चलेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है जिसमें अभियान को गति देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2025 तक टीबी उन्मूलन के लिए कहा है। ऐसे में विशेष अभियान के जरिए नए टीबी रोगियों को खोजने, टीबी मरीजों की मृत्यु दर को कम करना और स्वस्थ व्यक्तियों में टीबी संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट तथा अन्तर्विभागीय समन्वय पर जोर रहेगा।

ये भी पढ़ें - बड़ी राहत : निवेश मित्र पोर्टल से बैकिंग लेनदेन पर नहीं लगेगा शुल्क, एक जनवरी से शुरू होगी सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्य सेविका के 2567 पदों पर भर्ती के लिए 8337 अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट, अभिलेख परीक्षण का कार्यक्रम जारी


केंद्र सरकार ने ऐसे 15 जिलों को चिन्हित किया है, जहां टीबी से मरने वालों की साल 2023 की राष्ट्रीय दर 3.6 फीसदी के बराबर या अधिक है। जिन जिलों में अभियान चलेगा, उसमें अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, इटावा, फर्रुखाबाद, हाथरस, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर एवं सुल्तानपुर शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें