फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा व आउटसोर्स कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मारपीट के एक मामले में आरोपियों के नाम न बढ़ाने की एवज में बदोसराय थाने के दरोगा सुरेश कुमार यादव और अभियोजन कार्यालय में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारी अशफाक को एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कार्रवाई के बाद सफदरगंज थाने ले जाया गया। वहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों के अनुसार, बदोसराय थाना क्षेत्र में करीब दो माह पहले, 6 अक्तूबर 2025 को खलसापुर निवासी सूरज सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले की विवेचना दरोगा सुरेश कुमार यादव के पास थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान, अज्ञात के रूप में दर्ज अन्य नामों को खोलने या बढ़ाने की धमकी देकर सूरज से रिश्वत मांगी जा रही थी। यह रिश्वत की मांग जिला मुख्यालय स्थित अभियोजन कार्यालय में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारी अशफाक के माध्यम से की गई। रिश्वत की रकम 25 हजार रुपये तय हुई।

पीड़ित सूरज ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया। सोमवार को उन्नाव जनपद के रहने वाले दरोगा सुरेश कुमार यादव ने हाईकोर्ट के काम से जाने की बात कहकर थाने से निकलने की सूचना दी। इसके बाद लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराबंकी के पास चौपुला चौराहे के नजदीक सूरज को बुलाया गया। वहीं, अशफाक ने सूरज से 25 हजार रुपये लेकर दरोगा को सौंपे। इसी दौरान, पहले से तैयार बैठी एंटी करप्शन टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन




गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों को सफदरगंज थाने ले गई। यहां इंस्पेक्टर सुनील कुमार की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों को अयोध्या की अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच एंटी करप्शन टीम द्वारा की जा रही है।

-



कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट भेजी

आउटसोर्स कर्मी की संलिप्तता की जानकारी होते ही अभियोजन कायार्लय में हड़कंप मच गया। संयुक्त निदेशक अभियोजन नागेेश दीक्षित ने बताया कि उसके खिलाफ रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें