18 फरवरी से 8 मार्च तक होगी इंटरलॉकिंग
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से गोंडा- बुढ़वल रेलखंड के गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच प्री-नॉन इंटरलाकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इस कारण 18 फरवरी से आठ मार्च तक 18 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 40 ट्रेनें बदले रूट व रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 मार्च को, 22922 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस 17 मार्च को, 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस 18 मार्च को, 22200 बलरामपुर ग्वालियर एक्सप्रेस 19 मार्च को, 15133 छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस 16 मार्च को, 15134 आनंद विहार -छपरा एक्सप्रेस 18 मार्च को, 12597 गोरखपुर मुंबई एक्सप्रेस 17 मार्च को, 12598 मुंबई -गोरखपुर एक्सप्रेस 18 मार्च को, 15029 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 मार्च को, 15030 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 21 मार्च को, 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर 16 से 20 मार्च तक, 15082 गोमतीनगर- गोरखपुर एक्सप्रेस 17 से 21 मार्च तक, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 से 20 मार्च तक, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस 18 से 21 मार्च तक, 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस 17 से 19 मार्च तक, 15113 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस 19 से 20 मार्च तक एवं 15031/32 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 18 से 20 मार्च तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल 6 मार्च को गोमतीनगर तक संचालित होगी। वहीं 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर 11 मार्च को टर्मिनेट होगी। ऐसे ही 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 से 20 मार्च तक एवं 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस 18 से 21 मार्च तक गोमतीनगर स्टेशन तक आएंगी।
मनकापुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 मार्च को, 12597 गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस 10 मार्च को, 15622 आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस 13 मार्च को, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस व 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 मार्च को, 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस 17 मार्च को, 15204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस 18 मार्च को, 15067 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस 17 मार्च को, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 18 मार्च को, 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस व 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 19 मार्च को, 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस नौ मार्च को, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 28 फरवरी से नौ मार्च तक, 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 8 व 15 मार्च को, 12598 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस 8, 25 फरवरी व 4 मार्च को, 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 मार्च को, 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 9, 11, 16 एवं 18 मार्च को, 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस 13 मार्च को, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 9 से 20 मार्च तक, 15904 चंडीगढ़ -डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस 11 व 18 मार्च को, 12512 तिरुवनन्तपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस 10, 11, 15, 17 एवं 18 मार्च को, 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 9 व 16 मार्च एक्सप्रेस को, 15134 आनंद विहार -छपरा एक्सप्रेस 11 व 14 मार्च को, 14674 जयनगर -अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 19 मार्च को, 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 18 व 19 मार्च एवं 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस 19 व 20 मार्च को मनकापुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
-
कानपुर-प्रयागराज के रास्ते चलेंगी ये गाड़ियां
12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 19 मार्च को, 15110 मथुरा -छपरा एक्सप्रेस 18 मार्च को, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 16 से 20 मार्च तक, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 17 से 19 मार्च तक, 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 18 व 20 मार्च को लखनऊ की जगह कानपुर प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएंगी।
ये ट्रेनें देरी से होंगी संचालित
18 मार्च को 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस हावड़ा से 210 मिनट, 19 मार्च को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 240 मिनट, 19038 बरौनी-बांद्रा एक्सप्रेस बरौनी से 210 मिनट, 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस नई दिल्ली से 150 मिनट, 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ग्वालियर से 120 मिनट, 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस गोरखपुर से 150 मिनट, 22537 गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट गोरखपुर से 180 मिनट, 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार एक्सप्रेस गोरखपुर से 150 मिनट व 16 मार्च को 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस गोरखपुर से 150 मिनट देरी से चलेंगी।