फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कक्षा में अचानक बेहोश हुई छात्रा और चंद मिनट में ही मौत, स्कूल और परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 18 Jul 2025 01:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी शहर के एक स्कूल में कक्षा 11 की एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों व स्कूल में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
मृतक छात्रा व गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर के प्रतिष्ठित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब कक्षा 11 की छात्रा नंदिनी अचानक क्लासरूम में बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल प्रशासन ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मूल रूप से टिकैतनगर थाना क्षेत्र के न्यामतगंज निवासी राजितराम की पुत्री नंदिनी सुबह तक पूरी तरह स्वस्थ थी और सामान्य रूप से पढ़ाई कर रही थी लेकिन अचानक क्लास में बेहोश होने के बाद उसकी मौत ने न सिर्फ स्कूल प्रशासन को बल्कि पूरे शहर को हैरानी में डाल दिया है। छात्रा की मौत की खबर फैलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। सहपाठी और शिक्षक स्तब्ध हैं।

ये भी पढ़ें - ओडीओपी की तर्ज पर हर जिले में तैयार होंगे 500 स्टार्टअप, युवाओं को जिले में ही मिलेगा रोजगार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुबई, यूएई-नेपाल से फंडिंग और धर्मांतरण का खेल, ईडी ने खंगाला छांगुर का 'काला साम्राज्य'; मिले अहम सुराग


बताया जा रहा है कि नंदिनी की तबीयत बिगड़ने से पहले किसी भी तरह की अस्वस्थता या परेशानी की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। स्कूल प्रशासन और परिजन इस असामयिक घटना को लेकर पूरी तरह से हैरान हैं।
विज्ञापन

 गौरतलब है कि कुछ ही सप्ताह पूर्व बाराबंकी के सेंट एंथोनी स्कूल में भी एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई थी। वह घटना स्कूल गेट पर हुई थी और छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी जान नहीं बच सकी थी।

इस तरह के दोहरे मामलों ने न केवल शिक्षा विभाग को बल्कि अभिभावकों को भी चिंता में डाल दिया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्कूलों में स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं और क्या छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच की कोई व्यवस्था है? फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर प्रकाश डाला जा सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें