फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: नहर में मिला लापता छात्रा का शव, मां ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा

Wed, 31 Jan 2024 02:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

अपहरण हुई छात्रा का शव दारिबाद थाना क्षेत्र में एक नहर में बरामद हुआ है। मामले में छात्रा की मां ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध हालात में लापता हुई 17 वर्षीय छात्रा का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। एक सप्ताह पहले मां ने एक युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


दरियाबाद थाना क्षेत्र के खैरन तकिया गांव निवासी बबुई देवी ने बीते 25 जनवरी को दरियाबाद कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 17 वर्ष की पुत्री घर से शौच के लिए निकली थी मगर वापस नहीं आई।

खोजबीन के दौरान नहर की पटरी पर शौच के लिए ले जाया गया डिब्बा मिला था जबकि वह गायब थी। मां ने पुलिस को बताया था की रोशनी अपनी मां के यहां मसौली क्षेत्र में रहकर पढ़ती थी। उसने मसौली के ही बनियातारा गांव के एक युवक के खिलाफ बेटी को बहलाफुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की मगर कोई नतीजा नहीं निकला। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव के पास से निकली नहर में किशोरी का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें