फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गले में फंदा और फर्श पर पड़ा मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका

Sat, 13 Jul 2024 02:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के हसनगंज के चरही में किराये पर रह रहे एक छात्र का शव उसके कमरे में पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के हसनगंज में शुक्रवार देर रात मकान में फर्श पर छात्र का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके गले में फंदा पड़ा हुआ था और सिर से खून बह रहा था। घरवालों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी गई।

विज्ञापन


हरदोई के रहने वाले शिवा श्रीवास्तव (16) दोस्तों के साथ हसनगंज के चरही में किराये पर रहता था। वह मेकअप आर्टिस्ट की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार देर जब दोस्त घर लौटे तो देखा कि शिवा का शव फर्श पर पड़ा हुआ है। उसके गले में साड़ी से कसा हुआ फंसा पड़ा है। सिर से खून बह रहा था।

घबराए दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बेटे की हत्या करने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें