प्रशांत के बड़े भाई सहायक अध्यापक दिलीप अवस्थी ने बताया कि प्रशांत नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरची तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु से मास्टर ऑफ आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहा था।
लॉकडाउन के दौरान वह वापस घर आ गया था। अगले माह उसकी लास्ट सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी और उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी। प्रशांत की मौत से मां इंदिरा देवी, भाई दिलीप व राहुल का रो-रो कर बुरा हाल है।
कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस को भेजकर घायल प्रशांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।