फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पीटी के लिए जा रहा छात्र अचानक बेहोश, मौत, मचा हड़कंप

Sun, 17 Sep 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में शनिवार सुबह ग्यारहवीं के छात्र आदित्य सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह विद्यालय के हॉस्टल में ही रहता था और सुबह पीटी के लिए जा रहा था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। स्कूल प्रशासन ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभिभावक पोस्टमार्टम कराए बगैर छात्र का शव लेकर चले गए। छात्र किसी बीमारी से पीड़ित था और उसे पहले भी फिट्स आ चुके थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव राघवन कुमार के मुताबिक, बस्ती के थाना नगर बाजार स्थित सिप्रा गौतम निवासी अशोक सिंह का बेटा आदित्य सिंह (18) ने इसी वर्ष बायो विषय में प्रवेश लिया था। रोजाना की तरह वह सुबह 5:30 बजे उठा और 5:45 बजे असेंबली के लिए पहुंच गया। करीब 5:55 पर पीटी के लिए ग्र्राउंड में जाने लगा। तभी वह बेहोश होकर सहपाठी राहुल पांडे के ऊपर गिर पड़ा। छात्रों ने शोर मचाया तो वार्डन अभिनंदन सिंह व मेडिकल ऑफिसर देवेंद्र प्रताप सिंह पहुंच गए। इसके बाद छात्र को निजी अस्पताल में ले गए, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। स्कूल प्रशासन करीब 6:20 मिनट पर उसे लेकर ट्रॉमा पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच स्कूल प्रशासन ने महानगर थाने में वायरलेस हेड ऑपरेटर उसके ताऊ रणजीत सिंह को सूचना दे दी। छात्र के पिता व माता मीना सिंह बस्ती से करीब 9:30 बजे पहुंचे। आदित्य के ताऊ ने बताया कि उसे पहले भी बेहोशी का दौरा पड़ा था। न्यूरो सर्जन से उसका चल रहा था। उसके पिता ने न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही पुलिस में शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन


चार सितंबर को भी हुआ था बेहोश
प्रिंसिपल डॉ. आभा भरत शाह व मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि  चार सितंबर को भी छात्र हॉस्टल में बेहोश हो गया था। उसके हाथ-पांव व मुंह अकड़ गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद उसे होश आ गया था। इसके बाद अभिभावक उसे घर ले गए, जहां डॉक्टर ने ईसीजी और एमआरआई कराने के लिए लिखा था। हालांकि छात्र को बीमारी क्या थी यह विद्यालय प्रशासन को भी नहीं मालूम। शुक्रवार रात को बाकी छात्रों के साथ मेस में खाना भी खाया था, तब भी वह सही था।
विज्ञापन

घटना की सीसीटीवी फुटेज नहीं

- फोटो : amar ujala
हॉस्टल में कक्षा छह से 12 तक के 46 छात्र रहते हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि शुक्रवार को ही सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, इसमें अभी रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं हैं। जबकि विद्यालय परिसर में कई वर्षों से सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन यहां छात्र को ले जाते समय का फुटेज नहीं मिल पाया।

अभिभावकों ने किया हंगामा
हादसे के बाद स्कूल प्रशासन ने अवकाश घोषित कर दिया था। सुबह आठ बजे विद्यालय खुलता है। इससे पहले अभिभावक बच्चों को छोड़ने आए तो गार्ड ने अवकाश की सूचना देकर घर जाने को कहा। इससे नाराज कई अभिभावकों ने हंगामा भी किया।

पुलिस ने लिया घटना का जायजा
इंस्पेक्टर के मुताबिक, अभिभावकों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर से विद्यालय में जाकर छानबीन की। विद्यालय के स्टाफ से पूछताछ की। वहीं, डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने भी घटना के संबंध में जायजा लिया।

मामले पर प्रिंसिपल आभा भरत शाह का कहना है कि छात्र आदित्य रोजना की तरह सुबह असेंबली के बाद पीटी के लिए जा रहा था। रास्ते में वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल ट्रॉमा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें