फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को 20 मीटर तक घसीटा

Thu, 20 Nov 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कार चालक को भीड़ से छुड़ाती पुलिस व हादसे क्षतिग्रस्त कार और स्कूटी।
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर स्थित सचिवालय कॉलोनी के पास बुधवार देर शाम तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने सड़क किनारे स्कूटी पर बैठे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। युवक कार के अगले हिस्से में फंस गया और चालक उसे करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। भागने के प्रयास में कार चालक ने स्पीड और बढ़ा दी, जिससे रास्ते में एक कार से भी भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी टेढ़ी पुलिया जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में घायल युवक की पहचान सबौली निवासी मुजीब के रूप में हुई है। वह सचिवालय कॉलोनी के पास स्थित चाय की दुकान के बाहर अपनी स्कूटी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान पुरनिया, अलीगंज निवासी यश गुप्ता तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार लेकर निकला और स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें मुजीब कार में फंसकर घसीटता चला गया। कार सवार ने पूर्व एमएलसी हरि गोविंद सिंह के घर के बाहर खड़ी कार में भी टक्कर मारी। कार में बैठी उनकी बेटी बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार नशे में था। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल मुजीब को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

कार चालक को भीड़ से छुड़ाती पुलिस व हादसे क्षतिग्रस्त कार और स्कूटी।

कार चालक को भीड़ से छुड़ाती पुलिस व हादसे क्षतिग्रस्त कार और स्कूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें