फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Vidhansabha: सदन में न बोलने वाले विधायकों के लिए आयोजित होगा एक दिन का विशेष सत्र

Tue, 04 Oct 2022 05:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा में ऐसे विधायक जिन्होंने अभी तक चुप्पी साध रखी है। उनकी चुप्पी तोड़ने के लिए विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ऐसे करीब 100 से अधिक विधायक हैं जिन्हें सदन में या तो बोलने का अवसर ही नहीं मिला और न ही उन्होंने प्रयास किया।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विधायकों के लिए एक दिन का विशेष सत्र आयोजित कर इतिहास रचने वाले यूपी विधानमंडल में एक और नई पहल होने जा रही है। ऐसे विधायक जिन्होंने 18वीं विधानसभा के बजट सत्र से लेकर मानसून सत्र तक चुप्पी साधे रखी, उनकी चुप्पी तोड़ने के लिए विधानसभा में एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ऐसे सभी विधायकों का ब्योरा मांगा है जो दोनों सत्रों में एक बार भी अपनी बात नहीं रख सके हैं। ऐसे विधायकों के लिए शीतकालीन सत्र में एक विशेष सत्र रखा जाएगा।

विधानसभा के सूत्रों के मुताबिक सत्ता पक्ष व विपक्ष के 100 से अधिक ऐसे विधायक हैं जिन्हें सदन में या तो बोलने का अवसर नहीं मिला या उन्होंने प्रयास ही नहीं किया। महाना का कहना है कि ऐसे विधायकों को अवसर देने के लिए ही नई पहल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें