फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: अखिलेश का पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला तो लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस बोली- शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

Wed, 19 Feb 2025 04:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने को लेकर मारपीट हुई पर पुलिस ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाल चंद्र गौतम की मंगलवार की रात पिटाई कर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव का पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने पर कुछ लोगों ने उन्हें मारापीटा। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। झौहना गांव निवासी लालचंद गौतम का कहना है कि 18 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह रानीपुरवा स्थित आवास से अपने पैतृक गांव झौहना जा रहे थे। रास्ते में वह चंदवतपुर घाट पर दिलीप मौर्या से मिलकर निकला तभी अज्ञात लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की पोस्ट को लेकर रॉड से मारापीटा। हमले में उसका सिर फट गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उनका इलाज कराया गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पुलिस व सपा नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामले पर कोतवााल देहात संजय कुमार का कहना है कि पूरा मामला शराब पीने को लेकर हुआ है। एक बाइक की चाभी निकालने को लेकर मारपीट हुई। अखिलेश यादव के पोस्ट को लेकर आरोप पूरी तरह से गलत है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें