लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कैबिनेट ने अहम परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत आउटर रिंग रोड के रैथा अंडरपास से पीएम मित्र पार्क (टेक्सटाइल पार्क) तक 14.280 किमी में छह लेन की सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही आईआईएम लखनऊ से रैथा अंडरपास मार्ग (करीब 8.700 किमी) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम भी होगा।
पीडब्ल्यूडी की इस परियोजना की संशोधित लागत 546.52 करोड़ रुपये है। व्यय वित्त समिति ने इसे अनुमोदित कर दिया है। परियोजना पीएम मित्र पार्क को बेहतर कनेक्टिविटी देनी। इससे औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही यातायात में सुगमता बढ़ेगी।