बहराइच कोतवाली देहात में मुंशी के पद पर तैनात सिपाही सोमवार रात को ड्यूटी के दौरान पानी पीने के लिए कुर्सी से उठा तभी वह जमीन पर गिर गया। उसे साथी पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी ली।