फैजुल्लागंज के यशनगर स्थित मकान में लगी आग।
गुडंबा। मड़ियांव के फैजुल्लागंज स्थित यशनगर में बुधवार दोपहर इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट के कारण शैलेंद्र वर्मा के मकान में आग लग गई। आग से इन्वर्टर, सोफा, बेड समेत घरेलू सामान जल गया। धुआं भरने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
शैलेंद्र के मुताबिक, घटना के समय पत्नी और बेटा घर में मौजूद थे। दोपहर करीब 12:08 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। बख्शी का तालाब अग्निशमन केंद्र की टीम फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंची। तब एक कमरे में आग लगी थी और पूरे मकान में धुआं भरा था। इसी दौरान इंदिरानगर फायर स्टेशन की टीम भी पहुंच गई।
दमकलकर्मियों ने बीए सेट की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। एफएसओ बीकेटी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट सामने आई है।
फैजुल्लागंज के यशनगर स्थित मकान में लगी आग।
फैजुल्लागंज के यशनगर स्थित मकान में लगी आग।