फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में अल्ट्रासाउंड के लिए 45 दिन का इंतजार

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को एक से डेढ़ महीने बाद की तारीख मिल रही है। ओपीडी में चिकित्सक जांच की सलाह दे रहे हैं, लेकिन जांच के लिए लंबा इंतजार पहले से ही गंभीर मरीजों की परेशानी और बढ़ा रहा है। इस कारण कई मरीज निजी केंद्रों में जांच कराने के लिए मजबूर हैं। भर्ती मरीजों को भी तत्काल जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


केजीएमयू की न्यू ओपीडी और क्वीनमेरी में चिकित्सकों की सलाह पर मरीज पीआरओ कार्यालय स्थित काउंटर से अल्ट्रासाउंड की तारीख लेते हैं। बाराबंकी के मसौली निवासी राहुल वर्मा (25) को पेट में परेशानी है। गैस्ट्रोलॉजी विभाग में दिखाने पर अल्ट्रासाउंड की सलाह दी गई। काउंटर से उन्हें 22 अक्तूबर की तारीख मिली। इसी तरह काकोरी निवासी सुनीता तिवारी (65) को 30 अक्तूबर की तारीख दी गई।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि मरीजों का दबाव अधिक रहता है। इसलिए जांच की तारीख देनी पड़ती है। हालांकि, इमरजेंसी वाले मरीजों की जांच जल्द कर दी जाती है।
विज्ञापन


भर्ती मरीज की भी 10 दिन बाद जांच

गांधी वार्ड में भर्ती 13 वर्षीय हमजा अली को 14 सितंबर को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई। परिजनों के मुताबिक, गंभीर स्थिति बताने के बावजूद जांच की तारीख 24 सितंबर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें