विभूतिखंड में बुधवार को ओवरब्रिज पर जलती कार।
लखनऊ। विभूतिखंड में बुधवार को ओवरब्रिज पर चलती कार में आग लग गई। किसी तरह से कार सवार महिला बैंक कर्मी व उनके पति ने कूद कर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।
गोमतीनगर के विराट खंड चार निवासी वैभव कुमार की पत्नी बैंक ऑफ महाराष्ट्र में काम करती हैं। वैभव ने बताया कि बुधवार शाम वह पत्नी के साथ कार से बाराबंकी जा रहे थे। वे विभूतिखंड में फ्लाईओवर पर पहुंचे ही थे कि तभी उन्हें कार के बोनट धुआं निकलते दिखाई पड़ा। वैभव कुछ समझ पाते इससे पहले कार में आग गई। आनन-फानन उन्होंने कार रोकी और पत्नी संग कूदकर अपनी जान बचाई। ब्लास्ट के होने की आशंका के चलते दोनों कार से काफी दूर चले गए। घटना से लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव व उनकी टीम ने एक गाड़ी से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कार पूरी तरह राख हो गई। जबकि फ्लाईओवर पर लगी प्लाई में जल गई। एफएसओ ने बताया कि आग लगने का कारण बोनट में हुआ शॉर्ट सर्किट है।
विभूतिखंड में बुधवार को ओवरब्रिज पर जलती कार।