फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: राजभवन के पास आग का गोला बनी स्कूटी, मचा हड़कंप

Thu, 21 Feb 2019 11:29 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्कूटी में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में  राजभवन के पास रोड पर खड़ी स्कूटी बुधवार दोपहर में अचानक धू-धू कर जलने लगी। पुलिस कर्मियों ने एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आधा घंटा में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक, राजभवन रोड पर एक होटल के सामने पार्किंग एरिया में दोपहर में खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। लपटें निकलती देख लोग रास्ता बदलकर जाने लगे।

चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल एक तरफ के रास्ते को रोक दिया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की एक गाड़ी ने आधा घंटा में आग पर काबू पा लिया। स्कूटी मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें