फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे के दाैरान रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में शनिवार सुबह घने कोहरे में बाराबंकी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार मदेयगंज के खदरा दीनदयाल नगर निवासी कमल कुमार (50) को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक कमल कुमार सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के मालिक की गाड़ी चलाते थे। कमल के बेटे फिरोज ने बताया कि शनिवार सुबह पिता करीब सात बजे बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। हनुमंत धाम के पास यह हादसा हुआ। लोगों ने आरोपी बस चालक को पकड़ने की कोशिश की, मगर वह बस लेकर भाग निकला। घायल कमल को पुलिस सिविल अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखी जा रही है। मृतक के घरवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें