फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: कड़ी धूप में सड़क पर लेट गया ये प्रदर्शनकारी, कोई गाड़ी रौंद न दे इसलिए लगाने पड़े पुलिसकर्मी

Tue, 27 Sep 2022 05:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

मंगलवार को अमेठी में एक प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर लेट गया। कोई गाड़ी उसे रौंद न दे इसके लिए उसके दोनों तरफ पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क पर लेटा प्रदर्शनकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले की तिलोई तहसील के लाल प्रताप सिंह शुरू से ही अमेठी जिले के विरोध में हैं। वे तिलोई को अमेठी से हटाकर रायबरेली जिले में शामिल करने की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन व अनशन कर चुके हैं।

विज्ञापन


एक बार फिर गत 20 सितंबर से वे जायस में बेमियादी धरना दे रहे हैं। मंगलवार को लाल प्रताप ओदारी चौराहे पर बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेट गए। पुलिस कर्मियों ने लाल प्रताप को हटाने की कोशिश की लेकिन वे मान नहीं रहे।



लाल प्रताप का कहना है कि जब तक जिले के बड़े अधिकारी नहीं आते और उन्हें इस संबंध में ठोस आश्वासन नहीं मिलता वे सड़क पर लेटे रहेंगे। सड़क से आने वाला कोई वाहन उन्हें रौंद न दे इसलिए उनके दोनों तरफ पुलिसकर्मी भी कड़ी धूप में खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें