फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरयू नदी फिर खतरे के निशान से ऊपर, छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी

Tue, 27 Sep 2022 05:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में सरयू नदी फिर खतरे के निशान से ऊपर है। नदी में तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर दो सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
बाराबंकी के सिरोलीगौसपुर क्षेत्र में गांव के पास कटान करती सरयू नदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाली बैराजों से छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी तराई में फिर से तबाही मचाएगा। सोमवार से तराई में इसका असर दिखाई भी देने लगा है। नदी का जलस्तर लाल निशान को पार कर आठ सेमी ऊपर पहुंच गया है। वहीं नदी का पानी दो सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे तराई में हड़कंप मच गया है और लोग फिर से गांव छोड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके अलावा तेलवारी गांव के पास कटान तेज होने से नदी के निशाने पर कई लोगों के घर भी आ गए हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन


एल्गिन ब्रिज पर बने कंट्रोल रूम के अनुसार, सरयू में शारदा बैराज से एक लाख 57 हजार और गिरजा बैराज से एक लाख 46 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सूरयू में नेपाली बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने का असर दिखाई देने लगा है। पानी खतरे के निशान से आठ सेमी ऊपर पहुंच गया है और दो सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ भी रहा है।

नदी का पानी निचले हिस्से वाले गांव की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इससे इन गांवों के लोगों ने पलायन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के गोबरहा, तेलवारी, टेपरा, सनावा, नव्वनपुरवा, बघौलीपुरवा, भयकपुरवा, कोठीडीहा, सिरौली गुंग, भैरवकोल, मझारायपुर, रेता, परसवाल, बेहटा, बबुरी, मनीरामपुरवा आदि गांवों पर फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


जिस प्रकार नदी का जलस्तर बढ़ रहा है उसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही नदी का पानी इन गांवों तक पहुंच जाएगा। वहीं तेलवारी गांव के पास कटान तेज होने से कई मकान कटान के मुहाने पर आ गए हैं। एडीएम राकेश सिंह का कहना है कि नदी में पिछले दो दिनों से लगातार नेपाली बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। इसी के चलते फिर से जलस्तर बढ़ने लगा है। तीनों तहसीलों के एसडीएम को अलर्ट कर दिया गया है। नदी के जलस्तर पर बराबर नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों ने किया कटान का निरीक्षण

सिरौलीगौसपुर तहसील के तेलवारी गांव में हो रही कटान की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जिले के बाढ़ खण्ड के अधिकारी राहुल कुमार व सीपी सिंह ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बंद पड़े कार्य को फिर से शुरू कराया।

200 बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
बाढ़ प्रभावित सनावा, टेपरा गांव के 200 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कोटवाधाम बाढ़ राहत केंद्र पर किया गया। खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, सांसद उपेंद्र सिंह रावत तथा पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी द्वारा 200 लाभार्थियों को दाल, आटा, चावल, तेल, नमक, आलू, मच्छरदानी, लइया, चना महिलाओं के लिए भी इस बार बाल्टी में राहत सामग्री का अलग से वितरित किया गया है। इस मौके पर एसडीएम प्रिया सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, दुर्गेश दीक्षित, सुनील बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

महिलाओं में गरिमा किट का वितरण
सूरतगंज। महिला-किशोरियों को गरिमा किट दी जाएगी। इसमें उनकी जरूरत का सामान भी होगा। प्रत्येक किट में 20 सैनेटरी पैड, दो नहाने के साबुन, दो कपड़ा धोने के साबुन, एक तौलिया, एक मीटर सूती कपड़ा, 20 डिस्पोजेबल बैग, एक ढक्कन वाली बाल्टी, एक मग तथा दो मास्क रहेंगे। यही नहीं पैकेट में रखी गईं सामग्रियों की उपलब्ध मात्रा का विवरण अंकित है। इसका उल्लेख सील पैक बल्टी पर अंकित है। इस पर सरकार का मोनोग्राम भी लगा है। गरिमा किट वितरण का कार्य एएनएम शोभावती ने किया और इसके प्रयोग की जानकारी भी दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें