राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अफसान (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कोतवाल केके मिश्रा के अनुसार, अफसान वृंदावन सेक्टर 6 में अपनी पत्नी कहकशा के साथ किराए के मकान में रहता था।
अफसान प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है साथ-साथ एक विक्रम टेंपो रखे हुए जिसे चलवाता है। शनिवार देर शाम लगभग 10:00 बजे वह सेक्टर पांच में बैठा हुआ था कि तभी कुछ लोग आए और उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे।
गंभीर रूप से घायल अफसान वहीं गिरकर तड़पने लगा। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने अफसान को घरवालों को साथ लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां अफसान की मौत हो गई।
अफसान के भाई इमरान ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसमें मुख्य अभियुक्त रिंकू उर्फ भौकाली, एक महिला है रिंकी, रिंकी का पति रमेश चंद्र व राशिद हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रिंकू को गिरफ्तार कर लिया और अन्य अभियुक्तों के बारे में पूछताछ कर रही है।