छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत जेल में सजा काट रहे एक बंदी ने परिसर के अंदर स्थित एक शौचालय में फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, असंद्रा थाना क्षेत्र के जर गांव निवासी जगदीश (40) बीते 8 सितंबर 2019 से एक किशोरी से छेड़छाड़ मामले में जेल में बंद है।
रविवार दोपहर करीब एक बजकर तीस मिनट पर उसने शौचालय के टॉयलेट से फांसी का फंदा बनाकर उसमें लटककर जान दे दी।