फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल शाम बाधित रहेगी जलापूर्ति, पांच लाख की आबादी होगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज, ऐशबाग, माल एवेन्यू सहित शहर के करीब डेढ़ दर्जन इलाकों में सोमवार शाम जलापूर्ति बाधित रहेगी। करीब पांच लाख की आबादी पर इससे प्रभावित होगी। जलकल विभाग ने लोगों से सुबह पानी जमा कर लेने की अपील की है।
विज्ञापन

जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि मुसाहिबगंज के गिरधरलाल माथुर रोड के पास स्थित रॉ-वाटर मेन फीडर पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत का काम सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। इस दौरान गऊघाट पंपिंग स्टेशन से ऐशबाग जलकल के लिए सप्लाई बंद रहेगी।

इससे हजरतगंज, ऐशबाग, माल एवेन्यू, राजेंद्रनगर, राजाबाजार, राजाजीपुरम, करेहटा, गढ़ी कनौरा, गणेशगंज, नक्खास, लालबाग, कैसरबाग, मौलवीगंज, लाटूश रोड, नाका हिंडोला व आसपास के इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। किसी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर लोग कंट्रोल रूम से नंबर 8177054100, 8177054003 व 8177054010 पर संपर्क कर टैंकर मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें