फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने कहा नहीं बचेगा तो मरीज ने ब्लेड से फाड़ लिया अपना पेट

Mon, 31 Aug 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में डॉक्टरों की संवेदनहीनता थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा माला किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का है। यहां पल्मोनरी मेडिसिन वार्ड में भर्ती टीबी के मरीज सीतापुर के शाबान (30) के सामने ही शनिवार को राउंड पर आए डॉक्टर ने कहा-अब इसके बचने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


घर वालों का कहना है कि डॉक्टर के जाते ही शाबान ने ब्लेड से अपने सीने और पेट हमला कर लिया। इससे उसकी आंतें तक बाहर आ गईं। खून से बेड सन गया। हालांकि उसे फौरन ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉर्प ब्लेड से हमले की बात पुष्ट हुई है। मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव सामने आया है।

सीतापुर के तेउला ताल गांव के रहने वाले किसान मुन्ना के मुताबिक उनका बेटा शाबान 15 साल की उम्र से टीबी से पीड़ित था। कई साल से उसका इलाज चल रहा था लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं दिखा था। डेढ़ माह पहले वह केजीएमयू में ही कई दिनों तक भर्ती रहा था। स्थिति कुछ सुधरते ही डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले फिर उसकी तबीयत बिगड़ी। फिर उसे पल्मोनरी मेडिसिन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। शनिवार सुबह राउंड पर आए डॉक्टर ने शाबान का चेकअप किया। इसके बाद बेड के पास खड़े होकर ही उनसे उम्मीद छोड़ देने की बात कही। यह बात शाबान ने भी सुन ली थी।
विज्ञापन

ब्लेड से अपने सीने व पेट पर गहरे कट मारे

पिता का कहना है कि डॉक्टर के वार्ड से जाने के बाद वह पर्ची बनवाने गए थे। मां आयशा बेड पर दूसरी तरफ मुंह करके लेटी थी। इसी बीच शाबान ने ब्लेड से अपने पेट व सीने पर गहरे कट मार लिए। उसके शरीर से खून बहता देख वार्ड में मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तब आयशा को इसका पता चला।

घटना दुखद, कराई जाएगी जांच
घटना पर केजीएमयू के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि शाबान ने सर्जिकल ब्लेड से नहीं, बल्कि सामान्य ब्लेड से पेट और दूसरे हिस्सों को काट लिया। चोट बेहद गंभीर होने की वजह से उसकी आंतें तक बाहर आ गई थीं। आनन-फानन में उसे ट्रॉमा सेंटर के सर्जरी वार्ड भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने मरीज के बारे में क्या कहा, इसकी जानकारी नहीं है।

डॉक्टर मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें इसके लिए लगातार कहा जा रहा है। मरीज का इलाज डॉ. आरएएस कुशवाहा कर रहे थे। इस मामले में पीड़ित परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना दुखद है इसलिए जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें