फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्मी से बेहोश हुआ यात्री, मेट्रो स्टाफ ने की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को भीषण गर्मी के चलते एक यात्री बेहोश हो गया, जिसकी मदद मेट्रो स्टाफ ने की। होश में आने पर यात्री ने मेट्रोकर्मी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम सवा सात बजे मूलरूप से जानकीपुरम विस्तार निवासी अजय पांडेय अपने बीमार पिता से मिलने ग्रेटर नोएडा से लखनऊ लौटे थे। वह चारबाग मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां टोकन लेकर आगे बढ़े ही थे कि गर्मी के चलते बेहोश हो गए। वह पिट्ठू बैग के साथ ही जमीन पर गिर गए। मौके पर मेट्रो स्टाफ एसएसएफ सुरक्षा प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक दीक्षित व उनकी टीम ने तत्काल मदद की। अजय पांडे को उठाया और पंखे के नीचे बैठाया। चेहरे पर पानी के छींटे मारे गए। स्टेशन कंट्रोलर को सूचना देकर प्राथमिक उपचार के तहत ग्लूकोज युक्त पानी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें