लखनऊ। कैसरबाग स्थित सलेमपुर हाउस में बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पहुंचीं। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को लगातार कमजोर कर रही है। संविधान सभी धर्म व वर्ग के लोगों के लिए एक समान है।
अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बाबासाहब के सपनों का भारत राहुल गांधी के नेतृत्व में ही बन सकता है। उन्होंने लोगों की समस्याओं को समझने के लिए पूरे देश में पदयात्रा की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी व डॉ. शहजाद आलम ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा व वार्ड स्तर पर संविधान बचाओ सम्मेलन कराया जाएगा। सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राजबहादुर, अनुसुइया शर्मा, राजेंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।