फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं कांडः दुपट्टे की कहानी में उलझी CBI

Sat, 30 Aug 2014 11:04 AM IST
संजीव पाठक/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा सआदतगंज कांड में अब एक नई कहानी सामने आई है। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिस दिन दोनों चचेरी बहनों की हत्या हुई उस दिन इस परिवार से जुड़ी एक और लड़की गांव में थी और घटना के बाद दिल्ली चली गई थी।
विज्ञापन


सूत्र बता रहे हैं कि इस लड़की से सीबीआई ने दिल्ली में ही एक राउंड बात भी कर ली है। यह पहले भी कहा गया था कि दो में से एक लड़की जिस दुपट्टे से लटकी थी वह उसका नहीं था लेकिन तब शक अभियुक्तों पर गया था और ये माना जा रहा था कि दुपट्टा उनके परिवार की किसी लड़की का है।

...तो सामने आ जाएगा सच

सीबीआई का मानना है कि अगर दुपट्टे की कहानी सुलझ जाती है तो घटना का पटाक्षेप करने में देर नहीं लगेगी। सूत्रों की मानें तो कटरा सआदतगंज में कथित बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ से लटकाई गई चचेरी बहनों के एक रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं।

उनकी 12 वर्षीय बेटी 27 मई को कटरा सआदतगंज में ही थी। घटना के बाद उसे दिल्ली भेज दिया गया था। दोनों लड़कियों को हत्या के बाद पेड़ पर लटकाने के लिए दुपट्टों का इस्तेमाल किया गया था।

इनमें जिस दुपट्टे पर बड़ी लड़की लटकी थी वह उसका नहीं था। सीबीआई अब बड़ी लड़की के बदले हुए दुपट्टे की कहानी को सुलझाना चाहती है।

आरोपी के बयान से भी मिल रहा इशारा

आरोपी और पीड़ित पक्ष की पॉलीग्राफी और डीएनए रिपोर्ट में आरोपियों को क्लीनचिट के बाद सीबीआई का पूरा फोकस बदले हुए दुपट्टे की कहानी को सुलझाने पर है।

यह भी माना जा रहा है कि उस रात जो घटना हुई हो सकता है लड़कियों का पूरा परिवार उससे अवगत न हो लेकिन कुछ ऐसे लोग चिह्नित हो रहे हैं जो सबकुछ जानते हुए सच पर पर्दा डाल रहे हैं।

पॉलीग्राफी टेस्ट के आधार पर सीबीआई अभियुक्त पप्पू की इस बात को सच मान रही है कि उस रात लड़कियां उसके साथ थी जरूर लेकिन कथित प्रत्यक्षदर्शी के आने के बाद वह भाग गया था।
विज्ञापन

बाग मालिक सहित चार लोगों से पूछताछ

मामले की जांच में फिर तेजी आने लगी है। सूत्रों की मानें तो मामले की जांच कर रही सीबीआई को कुछ नए क्लू मिले हैं। शुक्रवार को सीबीआई की एक टीम दिन भर कटरा सआदतगंज में डटी रही।

यहां जांच एजेंसी के अधिकारियों ने आम के बाग मालिक समेत गांव के चार लोगों से पूछताछ की। इनमें दो लोग पीड़ित पक्ष की बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। इन लोगों से पूछताछ के बाद सीबीआई शाम को वापस चली गई।

सीबीआई की एक टीम शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे कटरा सआदतगंज पहुंची। यहां पहुंच के जांच एजेंसी ने पहले यादव मार्केट में रामनाथ चौधरी से पूछताछ की। रामनाथ चौधरी उसी बाग के मालिक हैं जिस आम के बाग में पेड़ पर लड़कियों के शव लटके मिले थे।

इसके बाद सीबीआई ने जवाहर कोरी समेत पप्पू यादव के पड़ोसी वीरे शाक्य और पीड़ित पक्ष के पड़ोसी टेनी शाक्य से भी पूछताछ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें