फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम परिवार ने खुद को घोषित किया हिंदू

Mon, 05 Jan 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामसनेहीघाट (बाराबंकी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट के विकास खंड बनीकोडर के अशरफपुर गांव निवासी एक मुस्लिम परिवार ने रविवार को बाबा रामसनेहीदास मंदिर पर आकर प्रसाद चढ़ाया और अपने को हिंदू घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अपनी पत्नी व बेटे के साथ मंदिर पर दर्शन करने आए परिवार के मुखिया वारिस ने खुद को निर्भयदास घोषित करते हुए पत्नी और बेटे का भी नाम बदल दिया है।

इसके बाद कोटवाधाम जाकर वहां बाबा जगजीवनदास की समाधि पर मत्था टेकने के बाद वहां का धागा भी पहन लिया।

रामसनेहीदास मंदिर में दर्शन के बाद रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए वारिस ने कहा कि मां जगदंबे में उसकी पहले से आस्था रही है। कहा कि उसको यह प्रेरणा फकीरी का जीवनयापन करने वाले उसके पिता से मिली थी, जिनकी समाधि घर के दरवाजे पर ही बनी है।

वारिस कहते हैं कि वर्ष 2011 में दिलावलपुर व अशरफपुर के बीच एक दुर्गा मंदिर का निर्माण उसने कराया था।
विज्ञापन

प्रशासन सख्त, करेगा जांच

बाबा जगजीवन साहब का धागा उसने व उसकी पत्नी व बेटे ने पहले ही धारण कर अपने को उनका शिष्य मान लिया हैं।

वारिस ने रविवार को यहां मंदिर पर अपना नाम निर्भयदास अपनी पत्नी खैरुलनिशां का नाम मोहिनी एवं पुत्र नौशाद का नाम प्रीतमदास रखने की घोषणा की।

घटना पर रामसनेहीघाट के एसडीएम प्रभाकांत अवस्‍थी का कहना है कि धर्म परिवर्तन के इस मामले में अभी वारिस या किसी अन्य की तरफ से अधिकृत तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है। मामला संज्ञान में आया है। सोमवार को इसकी जांच-पड़ताल की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें