फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलती कार में लगी आग, सवार थे तीन लोग, गाड़ी रोककर बाहर कूदे

विज्ञापन
गोमती रिवर फ्रंट पर कार में लगी आग।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती रिवर फ्रंट पुल पर बुधवार शाम चलती कार में आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग बुझाई। आग के चलते 1090 से रिवर फ्रंट की तरफ आने वाले रास्ते पर जाम लग गया।
विज्ञापन

एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक माल एवेन्यू निवासी ड्राइवर निजाम जेपी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार शाम वह विजय कुमार व एक अन्य कर्मचारी के साथ कार से गोमतीनगर उजरियांव जा रहे थे। 1090 चौराहे से रिवर फ्रंट पुल पर पहुंचे थे, तभी बोनट से धुआं उठने लगा और आग लग गई। निजाम ने तत्काल कार सड़क किनारे रोकी और तीनाें ने बाहर कूदकर जान बचाई। बीच सड़क पर कार में आग लगने से ट्रैफिक थम गया। मौके पर हजरतगंज पुलिस व दमकल की एक गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। चालक निजाम के मुताबिक शार्ट सर्किट से कार में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें