फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े पर पत्नी ने दो बेटियों सहित केरोसिन डाल लगाई आग, तीनों की दर्दनाक मौत

Sun, 26 May 2019 01:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बाराबंकी में पति से हुए झगड़े से नाराज पत्नी ने दो बेटियों सहित खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घटना में मां बेटी की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य बेटी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर किदवई गांव निवासी अंजुलता (40) की उसके पति प्रदीप यादव से रविवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे आक्रोशित होकर अंजुलता ने अपनी दो पुत्रियों वंशिका (07) और रिया (13) सहित खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

चीखपुकार मचने पर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मां अंजुलता व बेटी वंशिका की मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी रिया की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के सात साल के पुत्र केशवराम के अनुसार, मां और पिता के बीच कल रात और आज सुबह झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह पिता के साथ गाय का दूध लेने गया था तभी मां ने घर में रखा केरोसिन खुद पर डालकर आग लगा ली। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें